फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये तीन नक्सली, 25 लाख का इनामी सागर भी ढेर; LMG-AK-47 बरामद

Sun, 07 Apr 2024 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

घटनास्थल से LMG, AK-47 और भरमार बंदूक बरामद हुई है। मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली सागर भी मारा गया है।
विज्ञापन
बरामद हथियार और अन्य सामग्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेलंगाना सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से LMG, AK-47 और भरमार बंदूक बरामद हुई है। मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली सागर भी मारा गया है। वह CRC (सेंट्रल रीजनल कमेटी) का सदस्य था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसूर के डोल्लीगुडा गांव के पास हुई। उस समय तेलंगाना के विशिष्ट नक्सल विरोधी बल ग्रेहाउंड्स की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। उसकी मदद के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी।

एक अधिकारी ने बताया, गोलीबारी बंद होने पर घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव के अलावा एक लाइट मशीनगन, एक एके-47 राइफल, कई अन्य हथियार व गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। इस हफ्ते के शुरू में बीजापुर जिले में एक अन्य मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 13 नक्सली मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें