फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अब गोलियों की गूंज नहीं, जंगलों की खूबसूरती खींचेगी पर्यटकों को; बीजापुर में शुरू होगी सफारी

Sat, 31 Oct 2026 08:45 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

जिले में 1 नवंबर से पहली बार जंगल सफारी शुरू होने जा रही है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर जोन स्थित उल्लूर से पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए कांगेर वैली से चार टूरिस्ट वैन मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
जंगल सफारी की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में कभी नक्सलवाद और हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बीजापुर जिला अब पर्यटन की राह पर है। जिले में पहली बार 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू होने जा रही है। यह पहल बीजापुर को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन


पर्यटक इंद्रावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों की सैर कर सकेंगे। वे यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों को करीब से देख पाएंगे। इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। जंगल सफारी की शुरुआत मद्देड़ बफर जोन क्षेत्र के उल्लूर से होगी। वन विभाग ने कांगेर वैली से चार टूरिस्ट वैन मंगाई हैं। इन वाहनों से सैलानी जंगल की नैसर्गिक सुंदरता और जैव विविधता का अनुभव करेंगे। जंगल सफारी से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

पर्यटन और रोजगार के अवसर
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। भविष्य में स्थानीय युवाओं को गाइड के रूप में जोड़ा जा सकता है। पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


बीजापुर की नई पहचान
कभी नक्सलवाद के कारण सुर्खियों में रहने वाला बीजापुर अब बदलेगा। यह अपने जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती के दम पर नई पहचान बनाएगा। जंगल सफारी की शुरुआत इस बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है। आगामी दिनों में पर्यटकों से प्रवेश शुल्क या टिकट लेने की व्यवस्था भी लागू हो सकती है।

जंगल सफारी की तैयारी

 

जंगल सफारी की तैयारी

 

जंगल सफारी की तैयारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें