फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: वार्निंग अलर्ट पर पहुंचा इन्द्रावती नदी का जलस्तर, छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और महाराष्ट्र का संपर्क टूटा

Mon, 09 Sep 2024 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर

सार

बीजापुर में पिछले 24 घण्टे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तिमेड के इन्द्रावती नदी का जलस्तर बढ़कर पहला वार्निंग अलर्ट तक पहुंच गया है। इन्द्रावती नदी 12.800 मीटर लेबल की रफ्तार से बह रहा है।
विज्ञापन
वार्निंग अलर्ट पर पहुंचा इन्द्रावती नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पिछले 24 घण्टे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तिमेड के इन्द्रावती नदी का जलस्तर बढ़कर पहला वार्निंग अलर्ट तक पहुंच गया है। इन्द्रावती नदी 12.800 मीटर लेबल की रफ्तार से बह रहा है। वही छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र व तेलंगाना का सड़क संपर्क टूट गया है। बारिश के चलते बीजापुर के अंदुरुनी क्षेत्र के कई गांव मुख्यालय से कट गये हैं।  

विज्ञापन


बीजापुर जिले में पिछले 24 घण्टे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।भारी बारिश होने से जिले के जहां कई नदी नाले उफान पर है, तो वही राष्ट्रीय राजमार्ग 163 तारलागुडा पातागुड़ाम व राष्ट्रीय राजमार्ग 63 निजामाबाद से छत्तीसगढ़ से सड़क संपर्क टूट गया हैं। वही भारी बारिश होने के चलते उसूर ब्लाक के बासागुड़ा में बहने वाली तालपेरु नदी के उफान पर आ जाने से यहां सुबह से आवागमन बन्द है। उसूर तहसीलदार सूर्यकांत धरत ने बताया कि बासागुडा में बहने वाली तालपेरू नदी उफान पर है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बंद है। इधर बीजापुर के चेरपाल नदी व पोंजेर नाला भी उफान पर है।


चेरपाल नदी के ऊपर से पानी बहने से गंगालूर चेरपाल मार्ग में आवाजाही पूरी तरह से बंद है। बीजापुर तहसीलदार डीआर ध्रुव ने बताया,कि नैमेड नयापारा के पास सड़क में जलभराव के कारण सुबह से नैमेड कुटरु मार्ग बंद है। धनोरा नाला के ऊपर से पानी बह रहा है। सुबह से कुछ घण्टे के लिए जांगला में सड़क पर जलभराव होने से यह मार्ग बाधित हो गया था। जो दोपहर में बहाल हो गया। भोपालपटनम ब्लाक के तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़कर पहला वार्निंग अलर्ट तक आ पहुंचा हैं। इंद्रावती नदी 12.800 मीटर लेबल की रफ्तार से बह रहा है। छत्तीसगढ़ से तेलंगाना व महाराष्ट्र का सड़क सम्पर्क कट गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें