फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: 14 दुकानों के आवंटन में धांधली, पारदर्शिता पर उठे सवाल; जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नगर पंचायत भोपालपट्टनम में लगभग 14 दुकानों के आवंटन को लेकर विवादों में है। स्थानीय लोगों और इच्छुक आवेदकों में असंतोष देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
14 दुकानों के आवंटन पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले का नगर पंचायत भोपालपट्टनम एक बार फिर विवादों में है। यह विवाद नगर पंचायत की करीब 14 दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और इच्छुक आवेदकों के बीच इसको लेकर असंतोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि दुकानों के आवंटन से पहले सार्वजनिक नीलामी नहीं हुई। आवेदन आमंत्रित करने के लिए कोई सार्वजनिक विज्ञापन भी जारी नहीं किया गया। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने पहले भी दुकानों के लिए आवेदन किया था। उन्हें कोई अवसर नहीं दिया गया। आरोप है कि बिना व्यापक सूचना के चुनिंदा लोगों को दुकानें आवंटित की गईं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में मुनादी नहीं कराई गई। सूचना पट पर भी स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित नहीं हुई। कोई सार्वजनिक टेंडर या नीलामी भी आयोजित नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया सीमित दायरे में रखी गई।
विज्ञापन


जानकारी मांगने पर कथित तौर पर कहा गया कि संबंधित लोगों को बुलाकर प्रक्रिया पूरी की गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे संबंधित अभिलेख सार्वजनिक होने चाहिए। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने से लोगों का संदेह गहरा रहा है। नगर पंचायत के अन्य टेंडरों को लेकर भी विवाद बना हुआ है।

कुछ ठेकेदारों ने पूर्व में टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई थी। यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पहले से ही सवालों के घेरे में है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें