फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: भोपालपटन के वरदली लैम्प्स में यूरिया और डीएपी की कमी, किसान परेशान

Sun, 28 Jun 2026 05:49 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली लैम्प्स में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान समय पर धान की बुआई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
खाद की किल्लत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली लैम्प्स में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान समय पर धान की बुआई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कई दिनों से लैम्प्स के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से धान की बुआई लगातार पीछे होती जा रही है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें