फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: भैरमगढ़ में आधी रात तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में भारी नुकसान

Sun, 31 May 2026 12:01 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन
भैरमगढ़ में आधी रात तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में भारी नुकसान

विज्ञापन

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में बीती रात करीब 1:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भैरमगढ़ क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।

जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ के पुसनार में स्थित अमचो ढाबा की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गई। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बंगले के सामने बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। अचानक आए इस आंधी-तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें