फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपालपटनम में अतिक्रमण पर सख्ती: 74 लोगों को नोटिस, सड़क चौड़ीकरण से पहले हटेंगे अवैध निर्माण

Thu, 16 Apr 2026 12:10 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भोपालपटनम में नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने को प्रशासन सख्त हो गया है। 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए अवैध निर्माण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
बीजापुर में अतिक्रमण पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में लंबे समय से नेशनल हाईवे के किनारे जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रवैया अपनाने में जुट गया है। जिला मुख्यालय के चट्टान पारा में हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन के बाद भोपालपटनम प्रशासन भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

विज्ञापन


नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और भविष्य में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने बुधवार को 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी पर तलब किया है।

प्रशासन के इस कड़े रुख से नगरवासियों में चर्चा का माहौल है। व्यापारियों द्वारा सड़कों पर शेड निकालना और मकान मालिकों द्वारा नालियों के ऊपर अवैध पक्का निर्माण करने से शहर की स्थिति खराब हो गई है। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चर्चा है कि प्रशासन इस बार केवल औपचारिकता नहीं करेगा, बल्कि चट्टान पारा की तर्ज पर यहां भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

क्या बोले तहसीलदार
भोपालपटनम तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने बताया कि नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। आने वाले समय में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके लिए शासकीय भूमि खाली कराना जरूरी है। फिलहाल 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। यदि तय समय में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें