फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन: जबलपुर रेलवे बना चैंपियन, पुणे को हराकर जीता खिताब

Sat, 21 Feb 2026 02:42 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल में जबलपुर रेलवे ने इनकम टैक्स पुणे को हराकर खिताब जीता। 
विज्ञापन
बीजापुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 20 फरवरी को भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जबलपुर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स पुणे को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों की टीमों सहित संभाग एवं जिले की टीमों ने भाग लिया। लगभग 160 खिलाड़ी एवं 40 ऑफिशल इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय रहा।
विज्ञापन


विजेताओं की सूची
  • प्रथम स्थान: जबलपुर रेलवे-  1,00,000 रुपये
  • द्वितीय स्थान: इनकम टैक्स पुणे-  51,000  रुपये
  • तृतीय स्थान: छत्तीसगढ़ पुलिस - 21,000  रुपये
  • चतुर्थ स्थान: तमिलनाडु वॉलीबॉल टीम-  11,000  रुपये

व्यक्तिगत पुरस्कार 
  • बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अभिराज (जबलपुर रेलवे)
  • बेस्ट ब्लॉकर: टी. चंद्रशेखर (छत्तीसगढ़ पुलिस)
  • बेस्ट सेट्टर: ऋतुराज (जबलपुर रेलवे)
  • बेस्ट अटैकर: संकेत (इनकम टैक्स पुणे)
विज्ञापन

समापन समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माडवी, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजुर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, जनपद सदस्य धनेश्वरी बाकडे, समस्त पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर संबित मिश्रा, वन मंडलाधिकारी आर.के. जांगड़े, जिला सीईओ नम्रता चौबे, सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीएम जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
विज्ञापन


 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें