फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस की सात सदस्यीय जांच दल गठित, पीसीसी को सौंपेगी रिपोर्ट

Tue, 10 Dec 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के धनोरा स्थित माता रुकमणी आश्रम में की 35 छात्राओं की फूड पॉयजनिंग से तबियत बिगड़ने से इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस की सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
दीपक बैज , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के धनोरा स्थित माता रुकमणी आश्रम में की 35 छात्राओं की फूड पॉयजनिंग से तबियत बिगड़ने से इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस की सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जो जांच के बाद रिपोर्ट पीसीसी को सौपेगी। बीते दिनों माता रुकमणी आश्रम धनोरा में खाना खाने के बाद उल्टी दस्त व बुखार से 35 बच्चों की तबियत बिगड़ने से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां बच्चो फूड पॉयजनिंग के लक्षण दिखने पर इलाज शुरू किया गया। इनमें एक बच्ची शिवानी तेलम की तबियत ज्यादा खराब होने से उसे आज सुबह जगदलपुर के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं अब भी 4 बच्चों की तबियत ज्यादा खराब होने से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के संयोजकत्व में सात सदयीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति प्रभावित आवासीय आश्रम का दौरा पीड़ित परिजन, अध्यनरत छात्राओं, आश्रम प्रशासन व ग्रामीणों से मिलकर चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत होकर रिपोर्ट पीसीसी को सौपेगी। समिति में विधायक के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, नीना रावतिया, बोधी ताती, सोनू पोटाम व रमेश यालम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें