फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की साजिश नाकाम: बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद, जवानों ने मौके पर ही किया निष्क्रिय

Fri, 28 Mar 2025 11:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद हुआ है। जिसे जवानों ने मौके पर निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 8 बजे के दरमियान पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था।

विज्ञापन


नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें