फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आवापल्ली उसूर की मुख्य सड़क पर 25 किलो आईईडी डिटेक्ट, जवानों ने बरामद कर किया डिफ्यूज

Sun, 02 Feb 2025 08:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में आवापल्ली से उसूर जाने वाले रास्ते से सूरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई 25 किलो की आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में आवापल्ली से उसूर जाने वाले रास्ते से सूरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई 25 किलो की आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को उसूर थाना और सीआरपीएफ की टीम डिमाइनिंग ड्यूटी के लिए उसूर आवापल्ली सड़क मार्ग पर निकली थी। इस मार्ग में बीडीएस की टीम द्वारा उसूर से 3 किलो मीटर की दूरी पर धान मंडी के पास रास्ते में नक्सलियों द्वारा सड़क के बीचों बीच प्लास्टिक कंटेनर में करीब 25 किलो का आईईडी प्लांट किया गया था। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ की बीडीएस टीम के द्वारा आईईडी को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक कंटेनर में प्लांट किया गया था। माओवादियों द्वारा लगाये गए आईईडी से आम जनता को भी नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलो की कार्यवाही से नक्सलियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर विफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें