फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP में भगदड़ जारी: बीजापुर में सरपंच सहित 24 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा दामन, भाजपा बोली कोई नहीं भाजपाई

Mon, 12 Jun 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है, आने वाले दिनों में और लोग भी पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
24 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा में भगदड़ मची हुई हैं। लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रो से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वहीं भाजपा ने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को भाजपा का होने से इनकार किया हैं। सोमवार को भी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू क्षेत्र की ग्राम पंचायत करकेली के भाजपा समर्थित सरपंच प्रदीप मज्जी ने भाजपा के 24 सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दमन थामा।

विज्ञापन


भाजपा से कांग्रेस एंट्री लेने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार मज्जी सरपंच करकेली, चैतूराम मज्जी, चिन्नाराम मज्जी, बिज्जूराम मज्जी, महेश कुमार मज्जी, माधव राव मज्जी, राजूराम कुडियम, संतोष कुमार मज्जी, रमेश वाचम, बाजूराम वाचम, महेश कुमार वाचम, टुड्डाराम वाचम, अजय कुमार वाचम, रमेश कुमार मिच्छा, साधुराम वाचम, आयतू राम वाचम, राकेश वाचम, मनीष वाचम, बीजूराम वाचम, कीस्टूराम मज्जी, अमन कुमार मज्जी, सुनील कुमार मज्जी और सायबीराम मज्जी आदि शामिल हैं।

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने माला पहनाकर नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है, आने वाले दिनों में और लोग भी पार्टी में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इधर, भाजपा ने 24 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात को गलत बताया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस साबित करे कि कांग्रेस में शामिल होने वाले 24 सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा के हैं। भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि विधायक भ्रष्टाचार और घोटालों से बचने और सोशल मीडिया में बने रहने के लिए किसी को भी गमछा पहनाकर वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक भाजपा का कार्यकर्ता होने का दावा कर रहे हैं तो साबित करके दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें