फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Naxalite Arrested: बीजापुर में 16 नक्सली गिरफ्तार, डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई; कई घटनाओं में थे शामिल

Thu, 30 May 2024 08:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगा है। गोरना से 11 और भुसापुर से पांच नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बीजापुर और उसूर थाना के साथ डीआरजी ने की संयुक्त कार्रवाई।
विज्ञापन
हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उसूर व बीजापुर थाना क्षेत्रों के भुसापुर और गोरना पडियारपारा से सुरक्षाबल के जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये नक्सलियों पर आईईडी प्लांट करने और सड़क काटने सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीजापुर थाना क्षेत्र के गोरना के पडियारपारा से बीजापुर थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने डीएकेएमएस सदस्य लक्खू कुरसम उर्फ सुक्कू उर्फ एंका लक्खू को गिरफ्तार किया है। जिसकी उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। जो वर्ष 1998 से नक्सली संगठन में सक्रिय है।

मूलवासी बचाओ मंच सदस्य शंकर कुरसम उर्फ बुधु कुरसम उम्र 26 को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2016 से सक्रिय है। वहीं मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मन्नू कुरसम, चैतू कुरसम, सोमा कुरसम, कमलेश कुरसम, महेश सोढ़ी, सन्नू कुरसम, आयतु कुरसम, मंगल उर्फ पाण्डु मड़कम और रमेश कुरसम को गिरफ्तार किया गया है। जो कई वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे।
विज्ञापन


बीजापुर पुलिस ने जिन 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वह सभी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, आईईडी प्लांट करने, शासन विरोधी पम्पलेट बैनर लगाने की घटना में शामिल थे।
 
वहीं उसूर थाना और डीआरजी की टीम ने मिलिशिया सदस्य मड़कम आयता, मंगड़ू, पोदिया पुनेम, लखमा और पोडियाम को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी नक्सलियों को बीजापुर व उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें