आकाशीय बिजली की गिरने से 11 बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जिले के उसूर ब्लाक चेरकडोडी के आश्रित गांव पैंकरम में आकाशीय बिजली गिरने से इसकी जद में आये 11 बकरियों की मौत हो गई हैं। बुधवार की देर शाम अचानक हुई भारी बारिश के चलते उसूर ब्लाक के ग्राम पंचायत चेरकडोडी के आश्रित पैकरम गांव में रहने वाले ग्रामीण रामबाबू कक्केम की 3 व गांव के ही अन्य ग्रामीणों की 8 बकरियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई हैं।
रामबाबू ने बताया कि वे और अन्य ग्रामीण अपनी बकरियों को चरा रहे थे। तभी शाम को अचानक तेज बारिश हुई और तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से 11 बकरियों की मौत हो गई है।