फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले बड़ा तोहफा: छत्तीसगढ़ में 16 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का प्रमोशन, एएसपी पद पर पदोन्नति

Wed, 31 Dec 2025 03:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए साल के अंतिम दिन बड़ी खुशखबरी आई। राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए साल के अंतिम दिन बड़ी खुशखबरी आई। राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर इस निर्णय को प्रभावी कर दिया है, जिसे पुलिस महकमे के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की सिफारिश के अनुसार वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समकक्ष पदों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समकक्ष पद पर स्थानापन्न पदोन्नति दी गई है।

16 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेंद्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेंद्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, सुमिधि नाग, कपिल चंद्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें