गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ सरकार राजनीतिक मामलों में दर्ज की गई FIR वापस लेगी। इसमे 21 मामलों को शामिल किया गया है। 16 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्ष में मंत्री परिषद की बुधवार को हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, मुख्य सचिव विधि राम कुमार तिवारी, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित अन्य अफसर मौजूद थे।