फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रामानुजगंज में बनेगा जिले का पहला भगवान परशुराम का मंदिर, विप्र समाज ने संपन्न कराया भूमिपूजन

Thu, 23 May 2024 03:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में भगवान परशुराम मंदिर स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन विप्र समाज के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 7 में कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की मंदिर स्थापना के लिए भूमिपूजन विप्र समाज के धनंजय पाठक, अनूप तिवारी,अरविंद दुबे, सुदर्शन दुबे रमाशंकर दुबे सहित समाज के अन्य वरिष्ठ लोगों के द्वारा किया गया। भूमिपूजन विप्र समाज के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

विज्ञापन


विप्र समाज के द्वारा नगर में भगवान परशुराम की मंदिर बनाने की पहल कई वर्षों से की जारी थी। विप्र समाज के लोगों के सक्रियता से भगवान परशुराम के मंदिर बनाने के लिए आज भूमिपूजन शिव मंदिर परिसर में नगर के विद्वान पुजारी लक्ष्मीकांत पांडेय के द्वारा कराया गया। वहीं, अन्य पुजारी विनय पांडेय, दामोदर मिश्र, विनायक मिश्र, श्याम कुशल पांडेय के द्वारा संपूर्ण भूमिपूजन के अनुष्ठान को पूर्ण कराया गया। 

समाज के वरिष्ठ धनंजय पाठक ने कहा हम लोगों के लिए आज बहुत खुशी की बात है कि नगर में भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज भूमिपूजन हुआ। इस दौरान सुदर्शन दुबे,रविन्द्र तिवारी, कृष्णा तिवारी, ऋषि द्विवेदी, आनंद चौबे,विकास तिवारी, शैलेश दुबे, संतोष पांडे, विकास दुबे मनोज तिवारी, यशपाल दुबे, प्रभाकर द्विवेदी, बिट्टू चौबे आकाश तिवारी, उज्जवल तिवारी, लोकेश पांडे, जितेंद्र पांडे, जय चौबे, विष्णु पांडे सहित विप्र समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें