फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बेअसर भारत बंद: रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें, कई जगहों पर धरना प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2024 04:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

देश के किसानों ने आज भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बेअसर भारत बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के किसानों ने आज भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में भारत बंद का एक भी असर नहीं दिख रहा है। कई जिलों में किसान नेता समेत कांग्रेसी नेता दुकानें बंद कराए, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से दुकानें खुल गई। इसके साथ ही कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में हर रोज की तरह आज भी बाजार खुले हुए हैं। इसके साथ ही लोगों की चहल-पहल भी है। राजधानी रायपुर में भी इसका असर नहीं है। ऐसे ही कई जिलों में भारत बंद का कोई असर नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसी और किसान नेता धरना पर बैठ गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े जिलों और शहरों में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा है। हालांकि कुछ जिलों में कांग्रेसी नेता और किसान नेता एक्टिव हुए। इसके साथ ही भारत बंद का आह्वान करते हुए दुकान बंद कराए। कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें