फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड दुष्कर्म मामला: ब्रह्मानंद को पुलिस तलाशती रही रायपुर में, भाजपा प्रत्याशी कांकेर में प्रचार करते रहे

Wed, 30 Nov 2022 08:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

इस पूरी कार्रवाई के बीच भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह बुधवार सुबह से गांव और बाजार में घूमकर लोगों से मिलते रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ कोड़ेकुर्से बाजार में जन संपर्क और सभा भी की। प्रचार-प्रसार का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा, पर झारखंड पुलिस उन्हें पकड़ने नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रायपुर, धमतरी और बालोद में छापा मारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक ओर राजनीति गर्मी बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड पुलिस का गिरफ्तारी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा। पुलिस ने मंगलवार देर रात दुष्कर्म के आरोपियों के घर में छापा मारा, लेकिन वे नहीं मिले। खास बात यह है कि जिस आरोपी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को पुलिस रायपुर में छापा मार रही थी, वे भाजपा प्रत्याशी बुधवार को कोड़ेकुर्से के साप्ताहिक बाजार में प्रचार करते रहे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार

तीन दिन से डेरा डाले हुए है झारखंड पुलिस
दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में झारखंड पुलिस तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए है। मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, रायपुर पुलिस का निलंबित कांस्टेबल केशव सिन्हा, नरेश सोनी और भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पाकर बुलाया था, पर कोई पहुंचा नहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रायपुर की PWD कॉलोनी में मारा छापा
इस बीच बुधवार को झारखंड पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपी रायपुर में छिपे हुए हैं। इसमें ब्रह्मानंद नेताम, केशव सिन्हा भी शामिल हैं। इस सूचना पर पुलिस पहले सुबह चरामा थाने पहुंची, फिर रायपुर रवाना हो गई। वहां रायपुर पुलिस के साथ लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में छापा मारा, लेकिन वहां कोई मिला नहीं। हालांकि झारखंड पुलिस के तरीके से लगता है कि वह मतदान तक गिरफ्तारी को नाटकीय बनाए रखना चाहती है। 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

बालोद और धमतरी में भी मारा छापा
झारखंड पुलिस ने अन्य आरोपियों के धमतरी और बालोद में होने की सूचना के आधार पर वहां भी छापा मारा। आरोपी दीपांकर सिन्हा की तलाश में मंगलवार रात पुलिस बालोद पहुंची। टीम वहां उसके रिश्तेदारों व पहचान वालों के घरों में जांच की, पर कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं नरेश सोनी की तलाश में धमतरी में उसके परिचितों के घर छापा मारा गया। हालांकि दोनों ही जगह पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें