फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: पकड़ी गई प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी और रुपये, कांग्रेस पर शराब-पैसे बांटने का आरोप

Thu, 01 Dec 2022 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

निर्वाचन आयोग के अधिकारी संदीप शोरी ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी के चुनाव में प्रचार की अनुमति नहीं थी। उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं बिल नहीं दिखाने के चलते सामग्री भी जब्त की गई है। तीनों से बरामद रुपयों को लेकर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। ऐसे में सभी सामान जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी और रुपये जब्त किए गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अब महज तीन दिन रह गए हैं। ऐसे में चुनावी शोरगुल बढ़ गया है। इस बीच आदिवासियों ने प्रचार सामग्री से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। उसमें बैठे लोगों से करीब 86 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोप है कि सारी प्रचार सामग्री कांग्रेस की है। आदिवासियों को रुपये और शराब बांटी जा रही है। फिलहाल सामग्री सहित गाड़ी और रुपये निर्वाचन आयोग ने जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुर्गकोंदल क्षेत्र के कोड़ेकुर्से में बुधवार रात करीब 9.30 बजे आदिवासियों ने ग्राम प्रभारी और निर्वाचन आयोग के अफसर संदीप शोरी के साथ एक चार पहिया गाड़ी रुकवा ली। उसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान गाड़ी में बड़ी मात्रा में चुनाव सामग्री भरी हुई थी। इस पर उसका बिल मांगा गया, लेकिन वे नहीं दिखा सके। सभी प्रचार सामग्री कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति से 86 हजार रुपये भी मिले। सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि कांग्रेस की ओर से आदिवासियों को रुपये और शराब बांटी जा रही है। गाड़ी में पकड़े गए रुपये अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। आरोप लगाया कि भोले-भाले आदिवासियों को कांग्रेस शराब और रुपये से खरीदने की कोशिश कर रही है। फिलहाल गाड़ी और उसमें बरामद सामग्री व रुपयों को निर्वाचन आयोग को सौंप दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें