फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से भिड़े लोग, कॉलर पकड़कर मारपीट, फिर भी चला बुलडोजर

Thu, 01 Dec 2022 07:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

अतिक्रमणकारी ने टीम के साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। ऐसे में साथ में पहुंचे सुरक्षा जवानों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। जिसके बाद अतिक्रमण दस्ते ने अवैध निर्माण तोड़ा और कार्रवाई आगे बढ़ाई। 
विज्ञापन
बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से विवाद हो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा हो गया। कब्जा हटाने पहुंची टीम से लोग भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि लोगों ने टीम में शामिल कर्मचारियों का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। हालांकि काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद भी निगम की टीम नहीं रुकी और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण गिरा दिए गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, समार्ट सिटी के एमडी के आदेश पर शहर में अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत गुरुवार को निगम की टीम गांधी चौक पर कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंची थी। इस दौरान टीम ने पहले सिटी डिस्पेंसरी के पीछे वाली रोड पर बनी अवैध सीढ़ी और बाथरूम व अन्य निर्माण हटाया। इसके बाद निगम का दस्ता टिकरापारा में सड़क पर बने अवैध कब्जे तोड़ने पहुंची।


निगम की टीम यहां पर कार्रवाई शुरू करती, इससे पहले ही एक युवती और उसके परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। टीम के साथ छीनाझपटी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे दूर हटाया। हालांकि इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा चलता। इन सबके बीच निगम के बुलडोजर ने अवैध निर्माण गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें