पिकअप से नामांकन करने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मालवाहक में प्रत्याशी, पीछे कारों में नेताओं का काफिला
सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम अपने निर्वाचन के लिए गए। उन्हें फूलों से सजे मालवाहक वाहन में ले जाया गया। उनके साथ कांकेर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी सवार थे। उनके पीछे-पीछे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नंदकुमार साय, रामसेवक पैकरा सहित अन्य नेताओं का काफिला था।
यह भी पढ़ें...
Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित
निर्वाचन कार्यालय में नामांकन करते भाजपा उम्मीदवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा ने किया जीत का दावा
सभी नेता एक साथ नामांकन के लिए निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में दाखिल हुए। अंदर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। थोड़ी देर बाद सभी बाहर निकले और विक्ट्री का साइन बनाया। भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया। कहा कि कांग्रेस सरकार से आदिवासी तंग आ चुके हैं। आदिवासी आरक्षण पर भी झूठे बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे में जनता आदिवासी समाज के नेता ब्रह्मानंद को प्रचंड बहुमत से जिताएगी।
यह भी पढ़ें...
Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय
निर्वाचन के बाद विक्ट्री का निशान बनाते भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने किया नामांकन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर से कांग्रेस नेता पहुंचे नामांकन कराने
दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी के नामांकन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। तय समय से थोड़ी देर से पहुंचे मुख्यमंत्री फूलों से सजी खुली थार गाड़ी में आगे सवार थे। पीछे उम्मीदवार सावित्री मंडावी थीं। उनके नामांकन में कांग्रेस अध्यक्ष मोहर मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय सहित तमाम नेता रायपुर से पहुंचे हुए थे। निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में खुद मुख्यमंत्री बघेल ने सावित्री मंडावी का नामांकन भरवाया।
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस से सावित्री मंडावी उम्मीदवार, पति के निधन से खाली सीट पर पत्नी मांगेगी वोट