वहीं देवप्रसाद जुर्री, प्रमेश कुमार टेकाम, जैसिंग नेताम, विष्णु राम कुमेटी, जीवन लाल गावड़े, अर्जुन सिंह, नूतन प्रेम प्रकाश गावड़े, आयनु राम ध्रुव, नागेश कुमार माहला, नंदकुमार गावड़े, देवेंद्र कुमार मण्डावी, रोशन लाल नेताम, शिवचंद तारम, रामचंद कल्लो, रामनाथ दर्रो, अकबर कोर्राम, दुर्गा प्रसाद बढ़ाई, मनोज कुमार गंगवंशी, गौतम कुंजाम, नागेश्वर कुमेटी, मोतीराम कोरोटी और महेंद्र कुमार मण्डावी ने भी नामांकन भरा है।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इस चुनाव में भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-पखांजूर की जनता को बहुत अपेक्षा है कि कांकेर जिले का विभाजन कर भानुप्रतापपुर को नया जिला बनाने की घोषणा हो सकती है, हालांकि यह मांग काफी पुरानी है।