फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खुशियां मातम में बदलीं : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, आठ घायल, तीन की हालत नाजुक

Thu, 13 Mar 2025 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कवर्धा-बेमेतरा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सैगोना में हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कवर्धा-बेमेतरा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सैगोना में हुआ है। मिली जानकारी के  अनुसार एक चार पहिया वाहन में 11 लोग सवार थे, ये सभी लोग रायपुर से कबीरधाम जिला अपने घर होली पर्व मनाने जा रहे थे।

विज्ञापन

 

रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो महिला एक पुरुष शामिल हैं, वहीं हादसे में आठ लोग घायल हैं जिसमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। बाकी सभी लोगों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक तीन लोगों के शवों को मर्चुरी में रखा गया है। परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें