फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: खाद्य मंत्री ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

Wed, 11 Dec 2024 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ ब्लॉक के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जाएजा लिया।
विज्ञापन
मंत्री दयाल दास बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ ब्लॉक के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जाएजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। मंत्री बघेल ने धान खरीदी केंद्र झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा का निरीक्षण किया व शासन के मंशानुरूप किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र गुंजेरा में स्टॉक व पंजी में अंतर पाए जाने पर अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मंत्री बघेल ने खरीदी केंद्रों में नापतौल, बारदाने की उपलब्धता, खाली बोरा और भरे बोरी को अपने सामने तौलाकर चेक भी किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि टार्जन साहू, अजय साहू, नवागढ़ एसडीएम मुकेश गौड़, तहसीलदार विनोद बंजारे सहित किसान उपस्थित थे। बता दे कि बेमेतरा जिले के 14 नवंबर से धान खरीदी जारी है। इस जिले में वर्तमान समय में 129 खरीदी केन्द्र में 63 हजार से अधिक किसानों ने 3.40लाख क्विंटल से अधिक धान बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें