फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में संत समागम मेले की तैयारी जोरों पर: अधिकारियों ने किया निरीक्षण, काम समय पर करने के कलेक्टर ने दिए

Tue, 09 Jan 2024 11:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया है। हर साल की तरह इस साल भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया मेला स्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bemetra: जिले के बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे किनारे स्थित ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 12 से 15 जनवरी तक होगा। 

विज्ञापन


लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं। इसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। 

इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आयोजन के संबंध मे सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। नगर पालिका बेमेतरा सीएमओ को अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात रहने कहा है। बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता ने मेला स्थल मे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें