फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: जिला कोर्ट में अचानक पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, इन मामलों के लेकर जाहिर की नाराजगी

Thu, 03 Aug 2023 10:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

 निरीक्षण के समय बेमेतरा जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, बेमेतरा एसडीएम सुरूचि सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
बेमेतरा कोर्ट का निरीक्षण कर निकलते चीफ जस्टिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा अचानक बेमेतरा जिला कोर्ट पहुंचे हुए थे। वे हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई बाद औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए थे। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय परिसर में वाहनों की पार्किंग, स्वच्छता, वाशरूम, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु उठने-बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया व आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिये गये। न्यायालय का भवन पुराना होने के कारण लायब्रेरी, रिकार्ड रूम अन्य कुछ स्थानों में सीलन पाई गई। अधिवक्ता कक्ष में भी पानी का रिसाव होना पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की गयी। 

विज्ञापन

न्यायालय की अधोसंरचना न्यायालय की गरिमा के अनुरूप नहीं पाई गई। निरीक्षण के समय बेमेतरा जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर  पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, बेमेतरा एसडीएम सुरूचि सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे जिन्हें आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये।
 

न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा 05 से 10 वर्ष के पुराने प्रकरण 156 (3) सीआरपीसी के प्रकरण, धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से निराकृत करने हेतु निर्देश दिया गया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से भी चर्चा की व उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमवीएलएन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये तीन माह हुये हैं। उक्त तीन माह के कार्यकाल में ही उन्होंने अनेक जिला न्यायालयों व केन्द्रीय जेल, बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। उनके उच्च न्यायालय में आने से पूरे राज्य में आधारभूत संरचना तथा कार्य दशा मेंपरिवर्तन दिखाई देना शुरू हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें