फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बेमेतरा के नए एसपी त्रिलोक बंसल एक्शन मोड में, नांदघाट थाना और मारो चौकी का किया औचक निरीक्षण

Sun, 26 Jul 2026 09:47 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

बेमेतरा के नए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को उन्होंने नांदघाट थाना और मारो चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी ने थानों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार देर शाम को थाना नांदघाट और चौकी मारो का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी बंसल ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मजबूत सूचना तंत्र विकसित करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने, आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना एवं चौकी परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बलवा ड्रिल सामग्री की भी जांच की और मरम्मत योग्य सामग्री को तत्काल बदलकर नई सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ कार्य कर सके। उन्होंने मालखाना, जब्ती रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फिंगर प्रिंट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध, गुमशुदगी, मर्ग और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष फोकस करने को कहा।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर; राजपुर सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

उन्होंने लंबित वारंटों की तामिली, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने के निर्देश भी दिए। चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग गश्त बढ़ाने के साथ होटल, लॉज, ढाबा, बैंक, एटीएम, बस स्टैंड और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने को कहा।
विज्ञापन


एसपी त्रिलोक बंसल ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए गांवों, हाट-बाजारों और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी कानून-व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई और जनता का विश्वास ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें