फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में सड़क हादसा: शाम की सैर पर निकले बुजुर्ग की पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Mon, 06 Apr 2026 01:01 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
विज्ञापन
बेरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजपूराडीह में रविवार शाम को सैर पर निकले एक 58 वर्षीय रामचंद साहू की तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब साहू अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बेरला की ओर से आ रही एक पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल साहू को निजी वाहन से शासकीय अस्पताल बेरला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें