फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: बार-बार मांग रहे थे पापड़ और बड़ा, न देने पर घरातियों पर किया धारदार हथियार से हमला, तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 03:25 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक शादी के दौरान भोजन को लेकर जमकर विवाद हुआ है। बारातियों को भोजन के समय पापड़ और बड़ा नहीं मिल रहा था। इससे नाराज होकर बारात में आये आरोपी ने धारदार हथियार से घरातियों (खाना परोसने वाले) पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक शादी के दौरान भोजन को लेकर जमकर विवाद हुआ है। बारातियों को भोजन के समय पापड़ और बड़ा नहीं मिल रहा था। इससे नाराज होकर बारात में आये आरोपी ने धारदार हथियार से घरातियों (खाना परोसने वाले) पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थान खम्हरिया थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी टीआई चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि प्रार्थी दिनेश निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम करमू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि दस फरवरी को इसके बड़े पिता की लड़की की शादी में घर पर बारात आए थे। आरोपी अंश पासवान उर्फ धन पिता मनीष पासवान उम्र 18 वर्ष, हरीश बाघ पिता मोती बाघ उम्र 23, लुपसिंह निषाद उर्फ नानु पिता रामाधार निषाद उम्र 22 सभी निवासी दुर्ग द्वारा भोजन के दौरान बार-बार पापड़ व बड़ा मांगने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इन दौरान हत्या करने की नियत से भोला राम निषाद व गजानंद निषाद को धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में घायल भोला निषाद व गजानंद निषाद को सरकारी अस्पताल थान खम्हरिया में भर्ती कराया गया। इसमें गजानंद निषाद की हालत नाजूक बनी हुई थी, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1),3(5) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
विज्ञापन


आदतन अपराधी हैं आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी लुपसिंह निषाद उर्फ नानु ने बताया कि वे अपने दोनों दोस्त अंश पासवान व हरिश बाघ को लेकर ग्राम करमू में बारातियो के साथ बस में आए थे। खाना-खाने के दौरान बार-बार पापड़ व बडा मांगने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इससे नाराज होकर अपने पास रखे धारदार वस्तु से हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों अंधेरे में भाग गए। वहीं, पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी होना पाया गया है। इन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें