फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामनुजगंज: 30 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक, पढ़ें

Fri, 18 Jul 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

राहुल जीत के इस कदम की इंटरनेट मीडिया पर जमकर सराहना करते हुए लोगों ने अपना भरपूर समर्थन दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 की अत्यंत खस्ताहाल को लेकर व्यथित युवा समाजसेवी राहुल जीत सिंह गुरुवार को बरसते पानी के बीच अकेले पैदल सड़क के मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपने रामानुजगंज से बलरामपुर के निकले थे जहां रात्रि विश्राम तातापानी करने के बाद आज पैदल जाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर सड़क मरम्मत करने की मांग की। राहुल जीत के इस कदम की इंटरनेट मीडिया पर जमकर सराहना करते हुए लोगों ने अपना भरपूर समर्थन दिया।

विज्ञापन


राहुल जीत सिंह ने कहा कि करीब 9 माह पहले मैंने रामानुजगंज में सड़क के मरम्मत को लेकर भूख हड़ताल किया था जिसके बाद प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती मेरा भूख हड़ताल तुड़वाया गया था एवं आश्वासन मिला था कि एक माह के अंदर सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा परंतु सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया बल्कि स्थिति दिन प्रतिदिन और खराब होते गई अब तो ऐसी स्थिति है कि प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। बस रूट बदल कर चल रहे हैं चार चक्का वाहन जो नहीं जान रहे हैं इस मार्ग के बारे में वह रास्ते में ही फस जा रहे हैं प्रतिदिन करीब करीब चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो रही है हजारों लोग हालाकान है परंतु उसके बाद भी सड़क के गड्ढों को नहीं भरवाना बहुत ही दुर्भाग्य जनक है जिससे मैं व्यथित होकर पैदल रामानुजगंज से बलरामपुर पहुंचकर कलेक्टर को आज ज्ञापन सौपा।

अनुमति दे तो जन सहयोग से करवाऊंगा गड्डा की भरावट
राहुल जित ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यदि प्रशासन गड्डो को नहीं भरवा सकता है तो बलरामपुर रामानुजगंज के नागरिक इतने सक्षम है कि गड्डो को जन सहयोग से भर सकते हैं। यदि प्रशासन अनुमति दे तो हम सब गड्डो को 2 दिन के अंदर भर देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एवं मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक
राहुल जीत रामानुजगंज से कन्हर नदी का जल ले जाकर कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के फोटो पर जलाभिषेक किया उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किस लिए मैं किया कि दोनों हमारे क्षेत्र से नाराज हैं जिस कारण से वह क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे रहे हैं यदि वे ध्यान दिए रहते तो गड्ढे कब के भर दिए गए होते।

लोगों का धैर्य दे रहा है जवाब
राहुल जीत ने कहा कि दिन प्रतिदिन जिले वासियों की नाराजगी सड़क को लेकर बढ़ती जा रही है यदि सड़क का मरम्मत जल्द नहीं कराया जाता है तो लोगों का धैर्य जवाब दे देगा एवं बड़ा जन आंदोलन छिड़ सकता है इसके पूर्व शासन प्रशासन को ईश्वर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें