फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 17 अगस्त से थे जेल में बंद

Thu, 20 Feb 2025 12:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बिलासपुर

सार

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर कर ली है। बता दें कि देवेंद्र यादव बीते 17 अगस्त से जेल में बंद थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत मंजूर कर ली है। बता दें कि देवेंद्र यादव बीते 17 अगस्त से जेल में बंद थे। इस दौरान लोवर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक उनकी जमानत खारिज हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि बलौदाबाजार में एक प्रदर्शन के दौरान हिंसक भीड़ ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगा दिया था। इस मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें