भाटापारा में सोशल मीडिया में धारदार चाकू के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि के.के. वार्ड भाटापारा में एक आरोपी अपने पास एक धारदार चाकू रखा हुआ है। साथ ही उसने धारदार चाकू के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना फोटो भी अपलोड किया हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर थाना शहर पुलिस द्वारा के.के.वार्ड भाटापारा में दबिश देकर आरोपी ओम ध्रुव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धारदार चाकू अपने पास रखने एवं उसके साथ फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया गया। धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।