फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार: जेल में बंद कैदी की मौत से मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

Sat, 14 Jun 2025 09:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

बलौदा बाजार जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल (34) निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी की मौत से मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा बाजार जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल (34) निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी के रूप में हुई है। उसे पलारी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चार दिन पहले उपजेल बलौदाबाजार में दाखिल किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेल में दाखिल होने के तीसरे दिन उमेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार शाम लगभग 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिनों से पति की हालत नाजुक थी, फिर भी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जब सूचना दी गई, तब तक उमेंद्र की मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शव सौंपने से पहले पुलिस ने जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामले में लापरवाही बरती गई है और कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक ने जताया शोक, जांच की मांग
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कसडोल विधायक संदीप साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रथम दृष्टया यह पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी।

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
घटना के बाद से ही जिला प्रशासन की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। सवाल यह उठता है कि जब एक बंदी अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती था, तो उसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गई? और मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जल्दबाजी क्यों की गई?

मुझे नहीं बताया गया कि वो तीन दिन से अस्पताल में थे, मुझे तब बुलाया गया जब उनकी मौत हो चुकी थी। अगर समय पर बताया जाता तो शायद मैं उन्हें देख भी पाती।- मृतक की पत्नी

मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। -अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें