शहर में दिनभर बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस विभाग के अथक प्रयासों और प्रशासनिक तत्परता ने भाटापारा में शांति व्यवस्था को बनाए रखा। दिनभर की गहमागहमी किसी भी वक्त उग्र रूप ले सकती थी, लेकिन पुलिस टीम की मुस्तैदी और शहर के वरिष्ठ नागरिकों की समझदारी ने हालात को बिगड़ने नहीं दिया।
भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनि शर्मा की समय पर उपस्थिति ने भीड़ को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर पहुंचते ही अश्वनि शर्मा की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बढ़ा और भीड़ पूरी तरह नियंत्रित रही। उनकी संवेदनशीलता और शांतिपूर्ण अपील ने संभावित तनाव को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस विभाग ने पूरे दिन सतर्क रहकर हालात पर नज़र बनाए रखी। शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए सभी को शांति बनाए रखने की अपील की, जिसके परिणामस्वरूप किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग देने के लिए पुलिस विभाग, नगरीय प्रशासन और सभी वरिष्ठ नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद।