फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: भाटापारा के दो होनहारों का कमाल, रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयन

Tue, 16 Sep 2025 10:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाटापारा के विवेक श्रीवास (अंडर-17) और विनायक श्रीवास (अंडर-19) का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ।  इनकी सफलता पर जिला अधिकारी और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग चयन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपीएस सरोना रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग चयन प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांचों जिलों बलौदा बाजार भाटापारा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर से कुल 250 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से अंडर-17 वर्ग में विवेक श्रीवास (स्वामी आत्मानंद स्कूल भाटापारा) और अंडर-19 वर्ग में विनायक श्रीवास (लायंस क्लब स्कूल भाटापारा) का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ। दोनों खिलाड़ी चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विद्यार्थी हैं।

इनके चयन में व्यायाम शिक्षक  (ग्राम सिंगारपुर भाटापारा) एवं  (स्वामी आत्मानंद स्कूल भाटापारा शिक्षक) का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी आलोक गुप्ता, विकासखंड खेल अधिकारी योगेश कटारिया, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। पत्रकारों सहित जिले के अनेक खेलप्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें