फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार: पार्लर संचालिका ने की आत्महत्या, पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी

Tue, 24 Jun 2025 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

बलौदा बाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा बाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है। मृतका ब्यूटी पार्लर संचालिका थी और पिछले दो वर्षों से बघेल कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पार्लर का संचालन कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने ही पार्लर में छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना स्थानीय लोगों में शोक और स्तब्धता का माहौल बना चुकी है। मामले से जुड़ी हर अहम जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें