फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट से तीन मजदूरों के चीथड़े उड़े, दो की हालत गंभीर, सीएम ने जताया दुख

Wed, 19 Jul 2023 06:23 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

बलौदाबाजार में मंगलवार को एक सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि तीनों मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और दूर तक शवों के टुकड़े बिखरे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद प्लांट में मजदूरों की गिनती करवाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मंगलवार को एक सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि तीनों मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और दूर तक शवों के टुकड़े बिखरे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरों की हालत गंभीर देखकर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के चलते हादसा हुआ है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, हिरमी स्थित सीमेंट प्लांट में दोपहर करीब 3.30 बजे ब्लास्ट हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की चपेट में आने से ग्राम सरपोंगा निवासी उमेश वर्मा, भाटापारा निवासी शत्रोहन वर्मा और ग्राम कुथरौद निवासी लखेस गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद घटना स्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मे जताया दुख 
सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद के निर्देश दिए है। दुर्घटना में दो श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।








 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें