फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा टला: हरदी गांव में कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू, देखें वीडियो

Tue, 04 Nov 2025 01:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में मंगलवार सुबह चार हाथी, जिनमें एक शावक भी शामिल था, करीब 15 फीट गहरे कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि अंधेरे और फिसलन भरे रास्ते के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में मंगलवार सुबह चार हाथी, जिनमें एक शावक भी शामिल था, करीब 15 फीट गहरे कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि अंधेरे और फिसलन भरे रास्ते के कारण यह हादसा हुआ। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर धान देखने पहुंचे तो उन्हें कुएं से हाथियों की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से कुएं के पास रास्ता बनाया गया और घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के बाद सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गए। वन विभाग की तत्परता और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह अभियान बिना किसी नुकसान के पूरा हुआ।

हालांकि बचाव कार्य के दौरान पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, और हाथियों की जान को खतरा भी बना रहा। गौरतलब है कि हाथियों का यह दल पिछले कई महीनों से बार नवापारा अभयारण्य क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों के निकलने के बाद  ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की तत्परता और साहसिक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें