फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: धसकुड़ जलप्रपात पर बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, चार हड्डियां टूटीं

Sun, 27 Jul 2025 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,भाटापारा

सार

बलौदा बाजार जिले के चर्चित धसकुड़ जलप्रपात पर 26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है। जिले के निखिल साहू (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने पहुंचा था।
विज्ञापन
40 फीट ऊंचाई से गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा बाजार जिले के चर्चित धसकुड़ जलप्रपात पर 26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है। जिले के निखिल साहू (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने पहुंचा था। रील बनाने के चक्कर में उसने अपनी जान को खतरे में डाल दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, निखिल अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। इसी दौरान उसने एक रोमांचक वीडियो बनाने के लिए झरने की ऊपरी चोटी पर चढ़कर छलांग लगाने का प्रयास किया। जैसे ही वह छलांग लगाने की कोशिश करता है, बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे 40 फीट की ऊंचाई से नीचे पत्थरों पर जा गिरता है। इस हादसे में निखिल को गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों हाथ और कमर की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि निखिल ऊंचाई से डरता था, लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जोखिम उठा बैठा।

घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मस्ती के माहौल में यह खतरनाक हादसा हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है कि क्या रील और लाइक्स की दौड़ में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं? पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना एक बार फिर जलप्रपात और खतरनाक स्थानों पर बिना सुरक्षा के जाने के प्रति चेतावनी बनकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें