फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: 10 हजार रुपये उधार देकर चार साल में हजारों रुपये वसूले, विरोध करने पर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 01:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान आरोपी संतोष साहू उर्फ अफरीदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने ब्याज और धमकी देने की बात स्वीकार की
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने कर्जा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी निवासी आरोपी संतोष साहू उर्फ अफरीदी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उधारी की रकम लौटाने के नाम पर ब्याज व चक्रवृद्धि ब्याज वसूलने, अश्लील गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


प्रार्थी अरविंद डांडे निवासी ग्राम देवरी ने 17 नवंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने वर्ष 2021 में आरोपी से 10,000 रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने पर भी आरोपी ने ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के नाम पर लगातार उससे हजारों रुपये वसूल किए। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी दी, जिससे प्रार्थी ने डर के कारण अतिरिक्त राशि भी दी। यहां तक कि एक ब्लैंक चेक भी आरोपी को देना पड़ा।

मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान आरोपी संतोष साहू उर्फ अफरीदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने ब्याज और धमकी देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को 3 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें