पूछताछ में संजू निषाद ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने के बाद उसकी पत्नी संगीता के किसी अन्य युवक से संबंध हो गए थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने 18 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे पत्नी को घर के बाहर गली में ले जाकर गले पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भर मोटरसाइकिल से शिवनाथ नदी पुल के पास फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और आरोपी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने उठाए ये सवाल-
क्या एक अकेला आरोपी मृत शरीर को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल पर रखकर गांव से दूर नदी तक ले जा सकता है?
हत्या के समय मृतका ने क्या चीख-पुकार नहीं मचाई होगी? अगर मचाया होगा तो किसी को सुनाई क्यों नहीं दिया?
चाकू से वार करने पर खून बाहर क्यों नहीं आया?
क्या पुलिस ने केवल जल्दबाजी में एक आरोपी को पकड़कर कार्रवाई पूरी कर लेने का श्रेय लेने की कोशिश की है?
ग्रामीणों की आशंकाओं से साफ है कि घटना में और भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस आगे की जांच में इन सवालों का जवाब कैसे देती है।