छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी मची है।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के बलौदाजार जिले में परिजनों का शासकीय स्कूलों को लेकर रुझान बढ़ता जा रहा है। अकेले भाटापारा ब्लॉक में 243 शासकीय स्कूल हैं। इनमें 135 शासकिय प्राथमिक स्कूल, 75 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और 33 उच्चत्तर माध्यमिक शाला हैं। इनमें प्रवेश शुरू हो चुका है। इनमें से 135 प्राथमिक स्कूलों में इस सत्र 2023-24 के लिए तीन हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में महज दो दिन में ही स्कूलों में दो हजार से ज्यादा बच्चों का एडमिशन हो चुका है।
भाटापारा ब्लाक शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 मे शासकीय प्राथमिक शाला मे 2843 छात्र-छात्राओ को प्रवेश दिया था, लेकिन इस वर्ष 2023-24 के लिए इस आंकड़े को महज दो दिन में ही छू लिया गया। ऐसे में संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में एडमिशन के लिए मारामारी वाली स्थिति हो सकती है। खास बात यह है कि यह हालत सरकारी स्कूल में बच्चों के एडमिशन को लेकर है। नए सत्र में 15 जुलाई तक बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।