फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से नगर के प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 04:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण अंतर्गत शिक्षादूत पुरस्कार से नगर के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
शिक्षकों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण अंतर्गत शिक्षादूत पुरस्कार से नगर के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुष्पा देवांगन, अभिलाषा शर्मा, विरेंद्र कुमार मानसरोवर एवं गोपेश कुमार साहू को शिक्षादूत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन (नगरपालिका परिषद बलौदा बाजार), अपर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, एबीईओ, गणमान्य नागरिक, प्राचार्यगण, संकुल समन्वयक, खेलकूद अधिकारी एवं समग्र शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में “अंगना में शिक्षा, बेहतर शिक्षा एवं नवाचार” की श्रेणी में विकासखंड के अन्य 5 शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें