फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप वाहन में फंसा चालक, स्थानीय लोग बाहर निकालने में लगे; पुलिस नदारद

Thu, 10 Jul 2025 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

एक तेज रफ्तार ट्रक और मालवाहक पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मालवाहक पिकअप का चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन
Bhatapara News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित तालाब के पास सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और मालवाहक पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मालवाहक पिकअप का चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में केबिन में ही फंसा रह गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल भाटापारा ग्रामीण पुलिस को दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। खबर लिखे जाने तक चालक को निकालने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें