फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर प्रशासन सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी

Fri, 18 Jul 2025 12:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इन दिनों पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में दो लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर प्रशासन सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी में भ्रामक सामग्री पोस्ट करने के मामले में जिला प्रशासन ने दो व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने हाल ही में आदिवासी विकास विभाग बलौदाबाजार द्वारा छात्रावासों के लिए वाटर जग की खरीद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई भ्रामक पोस्ट पर त्वरित संज्ञान लिया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समिति द्वारा जांच के बाद पोस्ट साझा करने वाले दो लोगों – बलौदाबाजार निवासी यूथ कांग्रेस के जिला समन्वयक राजू कुमार और दुर्ग जिले के साजा भिलाई निवासी डिजिटल क्रिएटर सितम बंजारे को नोटिस जारी किया गया है।

इन दोनों ने क्रमशः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर छात्रावासों के लिए जैम पोर्टल के माध्यम से वाटर जग खरीदी को लेकर लेख व चित्र साझा किए थे। इन पोस्ट्स को प्रशासन ने भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए दोनों को 20 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बलौदाबाजार के कार्यालय में साक्ष्य सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर तथ्यहीन व जनभावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट्स को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें