भाटापारा में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड निवासी युवक की आत्महत्या के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के परिजन बुधवार को उसका शव लेकर भाटापारा ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना के सामने धरना देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थाना परिसर में भीड़ जुटने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है।