बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र से मासूम बालिकाओं को अगवा करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। सहायक उप निरीक्षक विश्वजीत मेश्राम ने बताया कि आरोपी अरविंद नेताम के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चिरचारी गांव से मासूम बच्चियों को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, लोगों ने बच्चियों को रोता देखा तो उसका पीछा किया कर पकड़ लिया। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। आरोपी को रोकने के बाद लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।