फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: जीजा सुकलाल ने साली के घर शादी में जमकर लगाए ठुमके, सुबह मिली लाश; इस एंगल से पुलिस कर रही जांच

Fri, 12 May 2023 04:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

52 साल के सुकलाल की शादी वाले घर के बाहर पेड़ से लाश लटकी मिली है। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना डौण्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के मंगल तराई क्षेत्र में एक व्यक्ति की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है। पूरा मामला थाना डौण्डी थाना क्षेत्र का है। यहां अपनी साली की लड़की की शादी में आए जीजा का पेड़ के नीचे लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।. ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में डोंडी पुलिस जुट गई है। थाना प्रभारी कैलाश मराई ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन


फांसी से टूटी शाखा 
थाना प्रभारी कैलाश मराई ने बताया कि डोंडी थाना क्षेत्र के अरजगुंडरा और खुर्सीटिकुर गांव के बीच सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे लाश मिली। वहीं पेड़ की डंगाली भी टूटी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। 52 वर्षीय सुकलाल दर्रो पिता जयसिंह दर्रो गोटीपारा गांव के रहने वाले हैं। लेकिन मामला संदेहास्पद इसलिए है क्योंकि जहां फांसी लगाई गई है। शाखा भी टूट चुकी है।

शादी में जमकर लगाए ठुमके 
जानकारी के लिए बता दें मृतक सुकलाल कल अपने गांव से अपनी साली की लड़की की शादी में गए थे। तेल मायन नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए और रात 11 बजे तक जमकर ठुमके लगाए। लेकिन इसके बाद अचानक क्या हुआ कि सुकलाल अपना सामान लेकर शादी घर से निकल गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में मातम सा छा गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें