एक तरफ जहां पूरे बालोद जिले के वासी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और महापर्व में शामिल हुए थे तो दूसरी ओर उनकी खून की होली खेली जा रही थी। दरअसल, बालोद के दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय उमेश दुगा के रूप में हुई है। जो भानुप्रतापपुर क्षेत्र के फरसकोट गांव का रहने वाला था। मामले में पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बालोद शहर में हुई इस घटना से सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस की पूरी टीम इस वारदात को सुलझाने में लगी हुई है।
चार दोस्तों के साथ आया था घूमने
मृतक भानु प्रतापपुर से बालोद अपने चार दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने आया हुआ था। वह सुमित बाजार के आसपास भी देखा गया था। पुलिस की पूरी टीम आज सुमित बाजार के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगालते हुए नजर आई। जब यह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया तो उसे दौरान वह बालों से घूम कर वापस लौट रहा था।
रास्ते में हुई मौत
28 वर्षीय युवक के ऊपर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया था। हमला इतना खतरनाक था कि गहरे जख्म हुए इसके बाद जिला अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
यहां पर एक युवक ने रास्ते में ही दमतोड़ दिया। पुलिस द्वारा मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-
अशोक जोशी, एएसपी बालोद